Thursday, June 8, 2023

 




How to Gain Weight ?

अपने शरीर को मोटा कैसे बनाएं? आइए जानते है कुछ ऐसे उपाय जिनके द्वारा आप एक अच्छा weight gain कर सकते हैं

 अगर आपका शरीर दुबला-पतला है, तो आप कुछ चीजों की मदद से शरीर को मोटा (Weight Gain) बना सकते हैं। जानें शरीर को मोटा कैसे करें?

How to Gain Weight: अगर आपका शरीर दुबला-पतला है, तो आप कुछ चीजों की मदद से शरीर को मोटा (Weight Gain) बना सकते हैं। जानें शरीर को मोटा कैसे करें?

https://seekhoindiia.blogspot.com/

आजकल के दौर में मोटापा एक आम समस्या हो गई है गलत  खान पान की वजह से किसी का शरीर मोटा हो जाता है तो किसी का पतला हर व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी से परेशान है। दुबला-पतला शरीर न सिर्फ बीमारियों को न्यौता देता है, बल्कि व्यक्ति के कॉन्फिडेंस लेवल को भी कम कर देता है। अकसर जो लोग दुबले-पतले और कमजोर होते हैं, ऐसे लोग काफी अनकंफर्टेबल महसूस करते है। ऐसे लोग अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने और अच्छा लुक क्रिएट करने के लिए एक बहुत उपाय करते है। अकसर लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए बहुत से उपाय भी अपनाते हैं। वही  कुछ लोग अपने वजन को बढ़ाने या शरीर को मोटा बनाने के लिए तरह तरह के सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं, तो कुछ लोग प्रोटीन पाउडर आदि लेते हैं। 

अगर आप बिना किसी कैमिकल और नैचुरल तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। 

दुबले-पतले शरीर को मोटा कैसे बनाएं- 

1. केला- Banana 


दुबले-पतले शरीर को मोटा बनाने के लिए आप नियमित रूप से केला खा सकते हैं। केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। केले में कैल्शियम, विटामिन बी12 और एनर्जी मिलती है। इसलिए केले को एक सुपरफूड के रूप में भी जाना जाता है। वजन बढ़ाने के लिए आप रोजाना 3-4 केले खा सकते हैं। पतले लोगों के लिए केले को दूध या दही में खाना फायदेमंद हो सकता है। केला खाने से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

2. ड्राई फ्रूट्स


ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, हेल्दी फैट और कैलोरी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप दुबले-पतले हैं, अपने शरीर को मोटा बनाना चाहते हैं, तो रोजाना ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। इसके लिए आप बादाम, अखरोट, किशमिश और काजू को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। रात को एक गिलास दूध में इन सभी ड्राई फ्रूट्स को उबालें और फिर पी लें। रोजाना दूध में ड्राई फ्रूट्स उबालकर खाने से शरीर को मोटा बनाने में मदद मिल सकती है।

3. दूध और शहद


शहद को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। शहद का उपयोग अधिकतर स्वास्थ्य समस्याओं में करना फायदेमंद होता है। दुबले-पतले शरीर को मोटा बनाने के लिए भी आप शहद का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध गर्म करें, इसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाएं और रात को सोते समय पी लें। रोजाना रात को दूध और शहद (Milk and Honey) मिलाकर लेने से आपकी पाचनशक्ति मजबूत बनेगी और वजन बढ़ेगा।

4. सोयाबीन


सोयाबीन प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होता है। अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो सोयाबीन को अपनी रेगुलर डाइट में सामिल कर सकते हैं। सोयाबीन खाने से शरीर की मांसपेशियों का विकास तेजी से होता है। इससे शरीर को मोटा होने में मदद मिलती है। 

5. अंडा


अंडे कैल्शियम, प्रोटीन, हेल्दी फैट और कैलोरी से भरपूर होते हैं। पतले लोग मोटे होने के लिए अंडे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप पूरे अंडे को खाना जरूरी होता है। दुबले-पतले लोगों को अंडे का व्हाइट और येलो पार्ट दोनों खाने चाहिए। रोजाना अंडा खाने से वेट गेन में मदद (Weight Gain Foods ) मिल सकती है।


वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव भी करने पड़ते है।

जैसे:-

इसके लिए आप सही-समय पर खाना खाएं।

कोई भी मील स्किप न करें।

खाने को अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं।

स्ट्रेस फ्री और हमेशा खुश रहने की कोशिश करें।

नियमित रूप से प्राणायाम, एक्सरसाइज और योगा करते रहें।

अच्छी नींद लेने की कोशिश करें।

आशा करता हु कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए सफल साबित हुई होगी आपके सहयोग से मैं समय समय पर ऐसी जानकारियां पोस्ट करता रहूं।

धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

  यह भी पढ़े। मोबाइल से पासपोर्ट साइज़ फोटो कैसे बनाए। वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के देख सकते है। https://youtu.be/-PJ...